फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के लिए दिल से मदद, दी दुआएं

Fri, 27 Feb 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। हृदयरोग से गंभीर रूप से जूझ रही अतरसुइया की काजल के लिए ‘अमर उजाला’ की पहल का परिणाम अद्भुत रहा। काजल की हार्ट सर्जरी के लिए जिस जज़्बे के साथ ‘अमर उजाला’ के पाठकों ने आर्थिक सहयोग से तीन लाख रुपये का लक्ष्य पूरा किया, वह काबिलेतारीफ है। ‘अमर उजाला’ में खबर और अपील के बाद मदद के लिए विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों से जुड़े लोगों ने ‘अमर उजाला’ दफ्तर आकर आर्थिक सहयोग किया। बृहस्पतिवार को उसके माता-पिता को 31 हजार रुपये के चेक दिए गए। इसी के साथ इलाज के लिए जरूरी तीन लाख रुपये का लक्ष्य पूरा हुआ।
विज्ञापन


काजल के माता-पिता उषा वर्मा-राकेश कुमार श्रीवास्तव को बतौर आर्थिक सहयोग कारोबारी नेता अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’ सहित शिव महिमा इंक्लेव के लवकुश केसरवानी, दीपक केसरवानी की ओर से ग्यारह हजार रुपये, संभागीय परिवहन कार्यालय के आरआई महेंद्र बाबू तथा नरेंद्र कुमार यादव की ओर से पांच हजार रुपये, जानसेनगंज स्थित केसरी केमिस्ट के मनोज गुप्ता की ओर से पांच हजार रुपये के चेक दिए गए। इसी तरह आइडियल एजुकेशनल ऐंड वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक शुजाउल हुदा सहित जामी सिद्दीकी, विनय पांडेय, मुमताज अहमद की ओर से पांच हजार रुपये और मालवीय नगर की शैल मालवीय की ओर से भी पति धीरेंद्र कुमार चौबे की स्मृति में पांच हजार रुपये का चेक दिया गया।

‘अमर उजाला’ के 14 फरवरी के अंक में खबर और अपील के बाद मदद का सिलसिला शुरू हुआ तो लक्ष्य पूरा होने में सिर्फ तेरह दिन लगे। अब, आर्थिक सहयोग नहीं, दुआएं कीजिए। बता दें, लखनऊ के एसजीपीजीआई में काजल की हार्ट सर्जरी के लिए डॉक्टरों ने तकरीबन तीन लाख रुपये का खर्च बताया है। प्रधानमंत्री राहतकोष से मिले पचास हजार रुपये के अतिरिक्त ढाई लाख रुपये की दरकार थी। बुधवार तक 2.19 लाख रुपये के चेक दिए जा चुके थे, बृहस्पतिवार को बाकी के 31 हजार रुपये के चेक देने के साथ उसके इलाज के लिए जरूरी तीन लाख रुपये का लक्ष्य पूरा हो गया। अब दुआओं की पोटली लेकर शुक्रवार को काजल, माता-पिता के साथ इलाज केलिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें