फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जूनियर डॉक्टर के मोबाइल की निकलवाई सीडीआर

Fri, 27 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एसआरएन के पीजी हॉस्टल में मेडिकल छात्रा के साथ रेप के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। छात्रा का मेडिकल तो कराया ही गया, आरोपी जूनियर डॉक्टर कृष्ण कुमार यादव के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) भी निकलवाई गई है। पुलिस फेस बुक और वाट्स एप पर हुई बातों की भी जांच कर रही है। जल्द ही छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होगा। उधर सामाजिक संगठनों ने भी घटना पर नाराजगी जताई है। रेप के आरोपी जूनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सामाजिक संस्था परिवर्तन ने बृहस्पतिवार को चंद्रलोक सिनेमाहाल के सामने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


छात्रा गाजीपुर की रहने वाली है और पुणे के एक कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि शादी डॉटकॉम पर जूनियर डॉक्टर से उसकी पहचान हुई। उसने शादी की बातचीत के लिए उसे 24 जनवरी को इलाहाबाद बुलाया और नशीली चाय पिलाकर बेहोश करने के बाद रेप किया। एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई थी। चंद्रलोक पर प्रदर्शन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार न हुआ तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर राजेश केसरवानी, लल्लू लाल, राजेश विश्वकर्मा, मुन्ना, राजू, रिंकू वर्मा, सीमा, संजना, कुसुम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें