फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ दायर परिवाद पर हुई सुनवाई

Mon, 14 Dec 2020 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
राहुल गांधी-बराक ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पुस्तक ए प्रामिस्ड लैंड में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सिविल न्यायालय में दाखिल परिवाद पर सोमवार को सुनवाई हुई। सिविल न्यायालय में दाखिल परिवाद पर सुनवाई के दौरान याची आल इंडिया रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की ओर से दाखिल प्रत्यावेदन में अधिवक्ताओं ने कोर्ट से बराक ओबामा को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के माध्यम से नोटिस तामील कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जज विनीत यादव ने परिवाद की पोषणीयता के विचारणीय बिंदुओं के तहत नोटिस सम्मन जारी करने के लिए क्षेत्राधिकार तय करने की बात कही है। अब इस मामले की दोबारा सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तारीख तय की गई है।

बहस के दौरान अधिवक्ता रमेश पांडेय, अनिल महेश व शहजाद अंसारी ने प्रत्यावेदन पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का पक्ष रखा। बता दें कि आल इंडिया रूलर बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पुस्तक में बराक ओबामा की टिप्पणी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए लालगंज की सिविल कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें