फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

267 दिन के बाद खोला गया प्रयागराज संगम स्टेशन, फूलों से सजाई गई ऊंचाहार एक्सप्रेस

Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किस श्रेणी में कितने यात्रियों ने किया सफर
एसी टू   92
एसी थ्री    320
स्लीपर     504
सामान्य  श्रेणी   648
एसएलआर    104
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 की वजह से बंद चल रहा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 267 दिन के बाद यात्रियों के लिए खोल दिया गया। सोमवार को इस स्टेशन से कोरोना काल में चंडीगढ़ के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस के रूप में पहली ट्रेन रवाना हुई। लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई इस ट्रेन में पहले दिन ही यात्रियों को बेहतर रिस्पांस मिला। कुल 1668 यात्री ऊंचाहार एक्सप्रेस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान ट्रेन के इंजन को फूलों से सजाया भी गया।

विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस के इंजन के साथ कुछ अन्य कोचों को भी फूल से सजाया गया। इस दौरान प्रयागराज संगम आने वाले यात्रियों को स्टेशन अधीक्षक अवधेश मणि पाठक की ओर से गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। यात्रियों के स्टेशन पर नि:शुल्क काढ़ा का प्रबंध भी किया गया। स्टेशन अधीक्षक ने वहां कुछ अन्य रेलकर्मियों की मदद से यात्रियों को नि:शुल्क मास्क भी उपलब्ध करवाएं। लंबे समय के बाद स्टेशन खुलने से रेलकर्मियों में खासा उत्साह रहा। पहले दिन ट्रेन दिन में 1.35 बजे प्रयागराज संगम स्टेशन से रवाना हुई। 

डीजल की बजाय चंडीगढ़ ट्रेन में रहेगा इलेक्ट्रिक इंजन

खास बात यह रही कि प्रयागराज संगम से ट्रेन को आज इलेक्ट्रिक इंजन लेकर यहां से रवाना हुआ। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ऊंचाहार से उन्नाव के बीच रेल विद्युतीकरण का कार्य हो जाने की वजह से ऊंचाहार एक्सप्रेस में अब इलेक्ट्रिक इंजन ही लगेगा। पहले इस ट्रेन में प्रयागराज संगम से कानपुर तक डीजल इंजन ही रहता था, इसके बाद कानपुर में इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थी, लेकिन अब इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन चंडीगढ़ तक जाएगी। 22 कोच की ऊंचाहार एक्सप्रेस में सोमवार को एसी टू के दो, एसी थ्री के पांच, स्लीपर के सात, सामान्य श्रेणी के छह, एसएलआर के दो कोच रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें