फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी
विज्ञापन

प्रयागराज। धोखाधड़ी के मामले में फर्रुखाबाद के कायमगंज की पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद द्वारा दाखिल 17 अग्रिम जमानत याचिकाओं पर बुधवार को स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) में सुनवाई शुरू हुई। बहस पूरी न होने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई नियत की है। कोर्ट जमानत याचिका के क्षेत्राधिकार और पोषणीयता पर सुनवाई कर रहा है। प्रकरण की सुनवाई स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी कर रहे है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ताराचन्द गुप्ता, एलपी द्विवेदी और पूर्व अपर महाधिवक्ता एसजी हसनैन ने पक्ष रखा ।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा की ओर से इंस्पेक्टर रामशंकर यादव ने डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के प्रतिनिधि के खिलाफ 2017 में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद और अतहर फारुकी की ओर से इलाहाबाद के नैनी थाने सहित 17 जिलों में दर्ज मुकदमों से संबंधित 17 अग्रिम जमानत अर्जियां स्पेशल कोर्ट में आठ जुलाई को दाखिल की गई थीं। जिस पर बुधवार को आंशिक सुनवाई हो सकी। शेष सुनवाई 15 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें