करछना। डीहा गांव में अभयराज यादव के बेटों व बेटी का जांच करने पहुंची टीम व वहां खड़े उसके बेटे व बे
- फोटो : NAINI
अभयराज के घर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम पहुंची। तीनों बेटे व बेटी की जांच करने के बाद उन्हें दवाएं दी गईं। साथ ही घर व आस-पास दवा का छिड़काव कराया गया। जल्द ही चारों को मनोचिकित्सक के पास भेजा जाएगा।
डीहा गांव में बीते दिनों तंत्रमंत्र के फेर में हुई किशोरी अंतिमा की मौत के बाद पूरा परिवार मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभयराज तीनों बेटे व बेटी पैदल ही देर रात अपने घर पहुंचे। मंगलवार को डाक्टरों की टीम गांव पहुंची और घर और आस पास छिड़काव किया। साथ ही डाक्टरों ने तीनों भाइयों आर्यन, मानसिंह, ज्ञान सिंह और बहन बीनू की जांच कर कुछ जरूरी दवाएं भी दी।
प्रशासन की ओर कानूनगो कमला, लेखपाल कैलाश मिश्रा व प्रधान ने खाने पीने की व्यवस्था की। लेकिन परिवार के लोगों ने केवल सरकारी सहायता लेने की बात कही। कहा कि वह केवल सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा को लेंगे। इस दौरान वह सभी लगातार यह कहते रहे कि देवी मां जो कहेंगी वही वह लोग करेंगे। खाने के सामान की व्यवस्था तो कर दी गई लेकिन उसे पकाने के लिए गैस व बर्तन की व्यवस्था नहीं हो सकी। टीम ने बताया कि जल्द ही उनकी काउंसलिग के लिए मनोचिकित्सक के पास भेजा जा सकता है। वही आस पास के लोग अब भी उनसे कतराते नजर आ रहे है। संवाद
फोटो है।