फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 अस्पतालों में आयुष्मान भारत का एक भी मरीज नहीं

विज्ञापन
health
विज्ञापन
प्रयागराज। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को जिले के 39 निजी अस्पताल पलीता लगाने पर तुले हैं। बीते एक वर्ष में इन अस्पतालों में एक भी मरीज का योजना के तहत इलाज नहीं हुआ है। सीएमओ से इसकी शिकायत के बाद अब इन 39 नर्सिंगहोम को पैनल से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी। इसके तहत गोल्डन कार्डधारक मरीज को प्राइवेट अथवा सरकारी अस्पताल कैशलेश इलाज की सुविधा देते हैं। जिले में 283645 लाख लाभार्थियों में से करीब 1 लाख के कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनके इलाज के लिए 15 सरकारी अस्पतालों के साथ 147 निजी अस्पताल पैनल में चुने गए, लेकिन अब करीब साल भर बीतने के बाद भी कई निजी अस्पताल ऐसे हैं, जहां किसी मरीज का इलाज योजना के तहत नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ऐसे 39 निजी अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत मंजूर रेटलिस्ट पर कई प्राइवेट अस्पताल काम करने को राजी नहीं हैं।
अधिकांश प्राइवेट अस्पताल इस वजह से मरीजों का इलाज नहीं कर रहे। निजी अस्पतालों की इस मनमानी की शिकायत सीएमओ कार्यालय तक पहुंची। जांच में शिकायत सही पाई गई। पता चला कि इन अस्पतालों में पहुंचने वाले कार्डधारक मरीजों का पंजीकरण तक नहीं किया गया और उन्हें लौटा दिया गया। जांच के बाद ऐसे सभी 39 निजी अस्पतालों की शिकायत योजना की निगरानी करने वाली स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहैसिव (साचीज) को भेज दी गई। सीएमओ जीसी बाजपेयी के मुताबिक इन अस्पतालों को पैनल से बाहर करने की कार्रवाई इसी एजेंसी के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

इन अस्पतालों ने नहीं हुआ किया इलाज
आरोग्यम अस्पताल, दीक्षा हास्पिटल, द्वारका हास्पिटल, द्विवेदी मेडिकल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, जीवनदीप अस्पताल, जीवनरेखा नर्सिंगहोम, खान मेडिकल सेंटर, मंगलम् हॉस्पिटल, न्यू प्रयाग हॉस्पिटल, पूजा क्लीनिक, प्रकाश अस्पताल, प्रतिभा मेडीकेयर, प्रयाग मेडीकेयर हॉस्पिटल, प्रियांशु मेडीकेयर सेंटर, रूबिल चैरीटेबिल मानव सेवा संस्थान, संगम हॉस्पिटल, श्यामा हॉस्पिटल, वैष्णवी हॉस्पिटल, वर्धमान हॉस्पिटल, विजय मेमोरियल हॉस्पिटल आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें