फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली ने भी दिया ‘जियो और जीने दो’ का संदेश

Tue, 11 Jun 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

हजरत अली की शहादत के1400 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को दरियाबाद स्थित दरगाह हजरत अब्बास में ’अली सबके लिए’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। जुटे उलेमा ने मौला अली की ओर से अपने दुश्मनों के साथ सुलूक से लेकर उनकी जिंदगी, हिकमते अमली, इबादत के साथ ही असबाब पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


मदरसा अन्वारुल उलूम के प्रधानाचार्य मौलाना जव्वाद हैदर जव्वादी ने कहा, इस्लाम आतंक और अन्याय नहीं बल्कि जियो और जीने दो की सीख देता है। मौला अली ने अपने खिलाफत के दौर में भी भूखे और गरीब गुरबा की हर मुमकिन सेवा की। अली ने अपने राज्य मे रोटी कपड़ा और मकान का सिर्फ नारा ही नहीं दिया बल्कि उसकी व्यवस्था करके दिखाई। अपनी हत्या करने वाले को भी उन्होंने अपने हिस्से का दूध देने का हुक्म दिया, यह उनकी अपने दुशमन के साथ हुसने सलूक की एक बानगी भर थी।

मौलाना आगा अख्तर अब्बास, जौन ने मौला अली की हिकमते अमली और मौलाना मो अली गौहर ने मौला अली के एलाल व असबाब पर अपनी तकरीर दी। मौलाना युनूस हैदर की ओर से कलामे पाक की तिलावत से शुरुआत हुई। इमामे जुमा सैयद हसन रजा जैदी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से ठंडे शरबत, ठंडे पानी, आइस्क्त्रस्ीम आदि का इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में अनीस जायसी, मो.कमाल हैदर,दानिश रिजवी, अब्बास, मंजर कर्रार, एसएम अस्करी, जाफर हसन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें