फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Rape Case: हाथरस की बेटी से दरिंदगी - आक्रोश बरकरार, कांग्रेस सहित कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2020 11:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Hathras Case: हाथरस की बेटी के साथ हुई घटना के मामले में दूसरे दिन भी राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और सरकार की बर्खास्तगी की मांग की, वहीं आप के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। इसके अलावा शांति मिशन फाउंडेशन की ओर से सुभाष चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ की ओर से हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर मृत बालिका को श्रद्धांजलि दी गई और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिला मुख्यालय पर जुटे जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने और दोषियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया और घटना से जुड़े कई सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा कि हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। आरोपियों पर कड़ी धाराएं लगाने के बजाय भाजपा सरकार की पुलिस ने आठ दिन तक एफआईआर नहीं लिखी। बालिका को छह दिनों तक सामान्य वार्ड में रखा गया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए नहीं भेजा गया। जिंदगी की जंग से लड़ते-लड़ते हाथरस की बेटी की जान चली गई। ज्ञापन में यूपी सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाया कि परिजनों से बिना पूछे लड़की का शव उठाकर ले जाया गया। इसके साथ ही मीडिया से दूर रखा गया। ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा सरकार एक बेटी को सुरक्षा नहीं दे पाई और न ही इलाज। मरने के बाद उसके परिजनों से अंतिम संस्कार का अधिकार भी छीन लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी, रामकिशन पटेल, नफीस अनवर, सुरेश यादव, अशफाक, देवराज उपाध्याय, भोला तिवारी, अनिल पांडे, अंजुमन, डॉक्टर पूनम सिंह, अशोक गौतम, आरके गौतम, बबलू, इश्तियाक अहमद, गीता भारती, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, प्रदीप द्विवेदी आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखनऊ पहुंचकर हाथरस घटना के मामले में प्रदर्शन किया। 

 जिला महासचिव सर्वेश यादव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, शिमला श्री, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी के साथ प्रयागराज के पदाधिकारी विनय पटेल, महिला जिला महासचिव सानिया मिर्जा, अभिलाषा कौशल आदि को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

वाल्मीकि समाज ने सुभाष चौराहे पर दी श्रद्धांजलि

रितेश कुमार के नेतृत्व में वाल्मीकि सुभाष चौराहे पर वाल्मीकि समाज, सुदर्शन समाज एवं तमाम दलित समाज के लोगों ने मिलकर कैंडल जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। जिससे कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी मिल सके। रितेश कुमार, कामेश्वर सोनकर, अनिल सुदर्शन, विकास हेला, गुड्डू हेला, विवेक सुदर्शन आदि लोग मौजूद थे। 

वाल्मीकि नवयुवक संघ ने निकाला कैंडल मार्च

अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के सदस्यों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए वाल्मीकि मंदिर से हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने अपराधियों को फांसी देन की मांग की। चेतावनी दी कि अगर सरकार अगर आगे भी असंवेदनशील बनी रही तो आंदोलन व्यापक तौर पर किया जाएगा। संदीप चौहान, किशन आनंद, रमेश चौहान, विकास वाल्मीकि, कुलदीप, मनीष, सुरेश, दिनेश आदि मौजूद रहे। उधर, साथी मिशन फाउंडेशन की ओर से हाथरस घटना के मामले में लाइंस सुभाष चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई और अपराधियों को फांसी देने के साथ पीड़ित परिवार के सदस्यों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें