ढांचा विध्वंस पर सीबीआई की अदालत का फैसला आने के बाद विहिप और भाजपा से जुड़े लोगों ने जश्न मनाया। इस दौरान विहिप कार्यालय में उत्सव सा माहौल बन गया। यहां एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही जहां मिठाई बांटी गई तो वहीं दूसरी ओर शाम को प्रांत कार्यालय केसर भवन में दीप जलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस बीच भाजपाइयों ने भी आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पार्टी नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताया।