फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hartalika teej 2022 : हरतालिका तीज पर बाजार रहा गुलजार, सुहागिनों ने सजवाई हाथ में मेहंदी

Mon, 29 Aug 2022 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीज पर मिट्टी से बने शंकर-पार्वती की मूर्तियों की बिक्री जमकर हुई। इनमें 80 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की मूर्तियां शामिल रहीं। सुहाग के सामान फुटकर में अधिक बिके। इसका पूरा सेट खरीदने में भी महिलाओं ने खूब दिलचस्पी दिखाई। 
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : हरितालिका तीज व्रत की पूर्व संध्या पर सिविल लाइन में हाथ में मेहंदी लगवातीं सुहागि - फोटो : अमर उजाला।
हरतालिका तीज पर्व से एक दिन पहले सोमवार को बाजार गुलजार रहा। मंगलवार को सुहागिनें भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। इसके लिए शंकर-पार्वती की मूर्ति, सुहाग की पिटारी, खीरा, रबड़ी, सूतफेनी व लाल कपड़े समेत सोलह शृंगार के सामानों की खूब बिक्री हुई। पर्व की तैयारियों के क्रम में हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं में होड़ रही। एक अनुमान के मुताबिक इस मौके पर बाजार में करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

2 of 8
Prayagraj News : भगवान शिव और पार्वती की मूर्तियों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
पूजन सामग्री की दुकानों पर रही भीड़
तीज पर मिट्टी से बने शंकर-पार्वती की मूर्तियों की बिक्री जमकर हुई। इनमें 80 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की मूर्तियां शामिल रहीं। सुहाग के सामान फुटकर में अधिक बिके। इसका पूरा सेट खरीदने में भी महिलाओं ने खूब दिलचस्पी दिखाई। चौक बाजार स्थित बरामदा में बिंदी, नेलपेंट, मेहंदी की कोन, आर्टीफीशियल मंगलसूत्र, सजने संवरने के अन्य सामान हाथों हाथ बिक गए। कारोबारी सैफ ने बताया कि बीते दो वर्ष बाजार में ज्यादा रौनक नहीं रही। लेकिन इस बार कारोबार अच्छा गया।
विज्ञापन

3 of 8
Prayagraj News : तीज की पूर्व संध्या पर श्रृंगार के सामानों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
बिछिया और पायल की बिक्री में भी उछाल
तीज के मौके पर सराफा बाजार में भी तेजी रही। महिलाओं ने बिछिया, पायल आदि की खरीदारी की। इससे सराफा बाजार में पूरे दिन भीड़ लगी रही। शृंगार से जुड़े इन सामानों की खरीदारी के लिए महिलाएं सुबह से ही बाजार पहुंचने लगीं। प्रयाग ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि न्यूनतम 300 से दो हजार रुपये तक की बिछिया बिकी। पायल की भी बिक्री हुई, लेकिन बिछिया के मुकाबले यह कम रही।

4 of 8
Prayagraj News : हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर श्रृंगार के सामानों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
सूतफेनी और रबड़ी की जमकर हुई बिक्री
 तीज के अवसर पर एक दिन पहले महिलाएं रबड़ी, सूतफेनी आदि का सेवन करती हैं। इस वजह से सोमवार को शहर की नामी से लेकर मिठाई की छोटी दुकानों तक पर सूतफेनी और रबड़ी खरीदने वालों की भीड़ रही। देसी घी की सूतफेनी कहीं-कहीं 800 रुपये किलो तक बिकी। 
विज्ञापन

5 of 8
Prayagraj News : तीज की पूर्व संध्या पर खुद को सजाने के लिए सुहागिन महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर का भी - फोटो : अमर उजाला।
सजना के लिए पार्लर में सजने पहुंचीं सजनी

वैसे तो महिलाओं को हमेशा से ही सजना-संवरना भाता है लेकिन मौका हरतालिका तीज का हो तो सोलह शृंगार खास हो जाता है। करवा चौथ की तर्ज पर विगत कुछ वर्ष से तीज के मौके पर ब्यूटी पार्लर जाकर सजने संवरने का क्रेज काफी बढ़ा है। शायद इसी वजह से पर्व के एक दिन पहले शहर के तमाम नामी ब्यूटी पार्लर पर सजने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची।


अमूमन खास मौकों के लिए फेशियल, हेयर कट, मैनीक्योर और पैडीक्योर जैसी ब्यूटी सर्विस महिलाएं लेती ही हैं, लेकिन तीज के मौके पर ब्यूटी पार्लरों की ओर से भी महिलाओं को खास पैकेज दिए गए। सिविल लाइंस, कटरा, कोठापार्चा आदि स्थानों पर स्थित ब्यूटी पार्लर में पर्व के एक दिन पहले काफी महिलाएं शृंगार के लिए पहुंची। सिविल लाइंस स्थित जया सैलून की जया  मिश्रा ने बताया कि तीज  पर नेचुरली मेकअप की डिमांड इस बार ज्यादा रही। पर्व के मौके पर मंगलवार को भी महिलाओं ने एडवांस बुकिंग करवा रखी है।
विज्ञापन

6 of 8
Prayagraj News : सिविल लाइन में हाथ में मेहंदी लगवाती सुहागिन महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
तीज स्पेशल मेकअप के साथ ही पंजाबी कुड़ी, साउथ इंडियन गेस, ब्राइवेट कॉकटेल लुक आदि मेकअप भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इसी तरह अर्चनाज सैलून की  अर्चना सिंह  ने बताया कि  पर्व पर सोलह श्रृंगार  के प्रति महिलाओं में जबर्दस्त क्त्रस्ेज है। खासतौर पर विगत कुछ दिनों से हो रही तीज के तमाम आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए भी महिलाएं पार्लर पहुंच रही हैं। मेंहदी के अलावा तीज स्पेशल  ऑफर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


मेंहदी लगवाने की मची होड़

सिविल लाइंस का सुभाष चौराहा, शॉपिंग मॉल, चौक, कटरा, कोठापार्चा आदि बाजारों में कोन मेहंदी लगाने वाले कलाकारों की चांदी रही। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं और युवतियों को अपनी बारी के इंतजार में एक-एक घंटे बैठना पड़ रहा है। मेहंदी लगाने के लिए कलाकार 300 से 500 रुपये तक लेते दिखाई दिए ए। 
विज्ञापन

7 of 8
Prayagraj News : भगवान शिव और पार्वती की मूर्तियों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
हस्त नक्षत्र संग शुभ योग में हरतालिका तीज सुहागिनों के लिए फलदायी

अखंड सुहाग के लिए हरतालिका तीज का निर्जला व्रत इस बार दुर्लभ योग लेकर आएगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया इस बार मंगलवार को हस्त नक्षत्र के साथ शुभ योग में पड़ेगी। ऐसे में व्रती महिलाओं को शिव-पार्वती की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकेगी।


पति की लंबी उम्र के साथ ही सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए हरतालिका तीज व्रत की तैयारियां सनातनधर्मी परिवारों में घर-घर की गई हैं। भाद्रपद की तृतीया सोमवार की शाम 3:21 बजे ही लग गई। मंगलवार की शाम 3:34 बजे तक तृतीया रहेगी। इस दौरान मंगलवार की भोर में ही सुहागिन महिलाएं मौन धारण कर स्नान करने के साथ ही व्रत का संकल्प लेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक इस बार तीज पर अनूठा संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
Prayagraj News : तीज की पूर्व संध्या पर श्रृंगार के सामानों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
हस्त नक्षत्र से युक्त शुभ योग के बाद सौम्य योग में इस बार की तीज हर तरह की कामनाओं की पूर्ति करने वाली है। तीज व्रत रखने वाली महिलाएं शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना कर सविधि आराधना करेंगी। ज्योतिषाचार्य कावेरी मुखर्जी के मुताबिक हरतालिका तीज व्रत में आठों पहर पूजन का विधान है। इसलिए इस व्रत में रात्रि जागरण कर शिव-पार्वती के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिव-पार्वती के भजनों के साथ भी जागरण किया जाना चाहिए। पूजन के दौरान व्रती महिलाओं को हरतालिका तीज व्रत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। इस व्रत का पारण 31 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें