फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज : अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, संगम में लगाई डुबकी

Sat, 19 Aug 2023 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हरियाली तीज बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने हरा वस्त्र धारण किया। कलाइयों में हरे रंग की और हाथों में मेहंदी रचवाई। परंपरागत गीत गाते हुए मंदिरों में भगवान शिव और पौर्वती की आराधना की। 
विज्ञापन
हरियाली तीज पर महिलाओं ने लगाई संगम में डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखंड सौभाग्य और परिवार के मंगल के लिए महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत रखकर पूजा अर्चना की। परंपरागत तरीके से विधि विधान से पूजन किया। मंदिरों में भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के फल और नैवेद्य का भोग लगाया। सौंदर्य के सामान भी देवी को अर्पण किया। संगम पर हरितालिका तीज पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने डुबकी लगाकर पति के लंबी उम्र की कामना की। शास्त्रों में हरितालिका तीज का विशेष महात्म्य बताया गया है।

विज्ञापन


हरियाली तीज बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने हरा वस्त्र धारण किया। कलाइयों में हरे रंग की और हाथों में मेहंदी रचवाई। परंपरागत गीत गाते हुए मंदिरों में भगवान शिव और पार्वती की आराधना की। पारंपरिक तीज गीतों और नृत्य के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की कहानियां भी सुनाई गईं। सुहागन महिलाओं ने गंगा जी पहुंचकर स्नान किया। संगम पर शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें