फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिशंकर सिंह बने बार यूपी बार कौंसिल अध्यक्ष

विज्ञापन
हरिशंकर सिंह। - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
हरिशंकर सिंह बने यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष
विज्ञापन

0 ‘रिक्यूजीशन’ बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
प्रयागराज। हरिशंकर सिंह को यूपी बार कौंसिल का अध्यक्ष मान लिया गया है। इस आशय का निर्णय रविवार को कौंसिल भवन में हुई ‘रिक्यूजीशन’ बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। कौंसिल के सचिव रामचंद्र मिश्र के अनुसार हरिशंकर सिंह का कार्यकाल 13 जून से प्रभावी माना जाएगा।
गौरतलब है कि बार कौंसिल के अध्यक्ष पद के चुनाव में दरवेश सिंह व हरिशंकर सिंह को बराबर-बराबर मत मिलने की दशा में दोनों का छह-छह माह के लिए अध्यक्ष पद पर कार्यकाल तय हुआ था। इस बीच 12 जून को दरवेश सिंह की आगरा कचहरी में हत्या के बाद अध्यक्ष पद को लेकर विवाद था। अब ‘रिक्यूजीशन’ बैठक में विवाद का पटाक्षेप करते हुए सर्वसम्मति से हरिशंकर सिंह को अध्यक्ष मान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कौंसिल के उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा को चेयरमैन, जानकी शरण पांडेय, शिवकिशोर गौड़, जय नारायण पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह व अंकज मिश्र, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र स्वरूप, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमरेंद्र नाथ सिंह, अजय यादव, अब्दुल रज्जाक खां, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, इमरान माबूद खां. पांचूराम मौर्य, अजय कुमार शुक्ल, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश कुमार अवस्थी, सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, राकेश पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें