नैनी जेल में छापेमारी के बाद बाहर आते अधिकारी और कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह प्रयागराज की नैनी जेल में छापेमारी हुई है। छापेमारी होते ही जेल में हड़कंप मच गया। करीब 800 से ज्यादा अफसर और कर्मचारियों ने छापेमारी की।
भारी पुलिस फोर्स के साथ तीन घंटे तक डीएम और एसएसपी ने छापेमारी की। जांच के दौरान जेल से चार मोबाइल, पांच लाइट, कैची, बीड़ी-सिगरेट समेत काफी सामान बरामद हुआ।
करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी के बाद एसपी बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि ऑल इज वेल है। गौरतलब है कि माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के अहमदाबाद केंद्रीय कारागार जाने के बाद नैनी सेंट्रल जेल में हुई शराब पार्टी के फोटो वायरल होने के मामले में 7 जून को प्रधान बंदी रक्षक व बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया गया था।
मामले की जांच कर रहे डीआईजी जेल ने एडीजी कारागार को सौंपी रिपोर्ट में जेल अधीक्षक, जेलर व डिप्टी जेलर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। मामले में एडीजी कारागार ने जेल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था।