फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नैनी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बनाया वीडियो 

Mon, 04 Apr 2022 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विधवा सब्जी लगाकर अपने परिवार को भरण पोषण करती है। एक सप्ताह पहले पास मोहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर पहुुंचा।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने दुराचार करने के साथ ही युवती का वीडियो भी बना लिया था। वह वीडियो दिखाकर युवती को लगातार गलत काम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता की मां ने सोमवार को नैनी कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन



नैनी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विधवा सब्जी लगाकर अपने परिवार को भरण पोषण करती है। एक सप्ताह पहले पास मोहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर पहुुंचा। युवती को घर में अकेला देखकर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया और इसका वीडियो भी बना लिया। युवती का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमैल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मनमानी का बना रहे थे दबाव

पीड़िता ने बताया कि वीडियो की धमकी देकर वह मनमानी करने का दबाव बनाने लगे। इससे परेशान होकर युवती ने पूरी घटना अपनी मां से बताई। इसके बाद पीड़िता की मां रविवार शाम को पीडीए पुलिस चौकी पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि चौकी पर मामले को लेकर घंटों पंचायत भी चली। सोमवार को पीड़िता अपने मां व परिजनों के साथ नैनी कोतवाली पहुंची और पूरा घटना क्रम बताया।


पीड़िता की मां ने नैनी निवासी शहजादे व सहसो निवासी मन्नू उर्फ मोनू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने दुराचार व उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत करते हुए दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर पर अरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें