थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने दुराचार करने के साथ ही युवती का वीडियो भी बना लिया था। वह वीडियो दिखाकर युवती को लगातार गलत काम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता की मां ने सोमवार को नैनी कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विधवा सब्जी लगाकर अपने परिवार को भरण पोषण करती है। एक सप्ताह पहले पास मोहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर पहुुंचा। युवती को घर में अकेला देखकर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया और इसका वीडियो भी बना लिया। युवती का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमैल करना शुरू कर दिया।