फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harassment : विद्युत विभाग के दफ्तर पहुंची पुलिस, छेड़खानी की शिकार महिला कर्मचारी से पूछताछ

Mon, 14 Nov 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना के बारे में जानकारी ली और आरोपी के बारे में भी पूछा। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद थाने आकर बयान दर्ज कराने को कहा। जार्जटाउन थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में विद्युत विभाग के दफ्तर में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के मामले की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को पुलिस दफ्तर में पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। उसे बयान के लिए थाने बुलाया गया है। बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जार्जटाउन पुलिस दोपहर में विद्युत नगरीय निर्माण खंड प्रथम कार्यालय में पहुंची। यहां पहुंचकर पीड़िता से घटना के संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन



घटना के बारे में जानकारी ली और आरोपी के बारे में भी पूछा। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद थाने आकर बयान दर्ज कराने को कहा। जार्जटाउन थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि मूल रूप से गैरजनपद की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सहकर्मी ने उससे अश्लील हरकत की। सहकर्मी जीतेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर आते-जाते उसका हाथ पकड़कर खींचता है। साथ ही गलत तरीके से हाथ लगाता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। 10 नवंबर की शाम 4.30 बजे वह टॉयलेट गई थी। तभी वह आया और खींचतान करते हुए उससे जबरदस्ती करने लगा। वह किसी तरह से शोर मचाकर वहां से भागी और तब जाकर उसकी जान बच सकी।


चार दिन में नहीं पूरी हुई विभागीय जांच
उधर इस मामले में गठित विभागीय कमेटी की जांच चार दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी। गौरतलब है कि विद्युत विभाग के अफसरों ने बताया था कि पीड़िता की शिकायत पर कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में दो महिलाकर्मी व एसडीओ शामिल हैं। एक्सईएन वीके सक्सेना ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। उम्मीद है कि दो दिन के भीतर जांच पूरी हो जाएगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें