फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 05 Mar 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mahashivratri - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर सोमवार को प्रयागराज के विभिन्न शिवालयों सहित अनेक मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच शिव के पूजन-अर्चन, पाठ, अभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़े। शिवालयों में शिवार्चन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। वहीं विभिन्न मंदिरों में महारुद्राभिषेक सहित अन्य अनुष्ठान भी हुए। कई शिवालयों में पूरी रात शिवभजनों की धूम भी रही। मंदिरों को बिजली की झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया।
विज्ञापन


मुख्य जमावड़ा यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर में रहा। भोर में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन, पूजन का क्रम आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें लगीं। मुख्य व्यवस्थापक श्रीधरानंद ब्रह्मचारी की देखरेख में रात्रि तकरीबन दस बजे से चार पहर का अभिषेक भी आरंभ हुआ, जिसमें बारी-बारी से श्रद्धालु जुटे। चांदी और सवा कुंतल फूलों से महादेव का आकर्षक शृंगार किया गया। नागवासुकि मंदिर में मुख्य पुजारी श्यामधर त्रिपाठी की देखरेख में ब्रह्ममुहूर्त से लेकर रात तक पूजन, अभिषेक का क्रम चला। परिसर में जगह-जगह पुरोहितों के आचार्यत्व में महारुद्राभिषेक भी किया गया। वहीं यमुना किनारे तक्षकतीर्थ बड़ा शिवाला में पीठाधीश्वर रविशंकर की देखरेख में भोर से लेकर आधी रात के बाद तक दर्शन, पूजन एवं अभिषेक किया गया।

सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में समिति अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा की देखरेख में पारदेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक किया गया। परिसर में महामृत्युंजय जप अनुष्ठान के साथ ही शिव भजन संध्या भी आयोजित की गई। इसी क्रम में शिवकोटि, अखिलेश्वर महादेव, जानसेनगंज स्थित दरवेश्वर महादेव मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के शिव मंदिर, पानी टंकी शिव मंदिर, हनुमत निकेतन के ज्योतिर्लिंगों सहित शास्त्रीनगर शिव-दुर्गा मंदिर, मुट्ठीगंज स्थित भोलेगिरि मंदिर, खुल्दाबाद शिवाला, कीडगंज, कटरा, बलुआघाट के शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक और महारुद्राभिषेक के अनुष्ठान हुए। बक्शी बांध, नागवासुकि, कीडगंज, सदियापुर सहित कई स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं की ओर से समष्टि भंडारे में प्रसाद को लोग जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें