Prayagraj News : संगम तट पर नव वर्ष का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
होटलों में इस बार सतरंगी झालरों की सजावट के बीच कॉकटेल पार्टियां हुईं। नए साल की खुशियों को लोगों ने दिल खोल कर साझा किया। किसी ने अपने गार्डेन में दोस्तों के साथ थर्टी फर्स्ट नाइट का बंदोबस्त किया तो किसी ने होटलों के बंद कमरों में। क्लबों मे भी नए साल के आगमन का जश्न खूब मना। सिविल लाइंस के होटल मिलेनियम इन में नए साल केजश्न में फिल्मी, भोजपुरी गीतों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। जब लगावेलू तूं लिपिस्टिक/ हीलेला आरा डिस्ट्रिक्ट... के अलावा नाकाबंदी, छम्मा-छम्मा, मेरी आख्यां का ए कॉजल... जैसे गीतों के बोल पर जमकर नृत्य हुआ।
Prayagraj News : संगम तट पर नए साल का स्वागत कुछ इस तरीके से किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह बीएचएस के सामने रेस्टोरेंट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की यादगार पार्टी हुई। न्यू ईयर पर नाइट पार्टी में युवाओं केसाथ युगलों ने जमकर मस्ती की। पार्टियों में नृत्य, गायन के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद भी लोगों ने चखा और नए साल के आगमन की खुशियों को दिल खोलकर साझा किया। इसी तरह एमजी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, बीएचएस वाली सड़क के अलावा न्याय मार्ग, नवाब यूसुफ रोड समेत अन्य इलाकों में थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टियों के जरिए नए साल के आगमन को लोगों ने नृत्य और गायन से यादगार बनाया।