फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन को हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़

Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हनुमानजी
विज्ञापन
जेठ मास के पहले मंगलवार को शहर के मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संगम पर पुण्य की डुबकी लगाकर बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में निशान चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। धार्मिक संगठनों की ओर से जगह-जगह हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। 
विज्ञापन


बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आचार्य पुरोहितों द्वारा अभिषेक, शृंगार हुआ। सुबह होने से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के साथ बजरंगबली का पूजन हुआ। निशान चढ़ाने वालों ने पहले संगम स्नान किया फिर संगमनोज से हनुमान मंदिर का रास्ता बैंडबाजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारा लगाते हुए पूरा किया। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। शाम को शृंगार के बाद आरती हुई। इस अवसर पर अमर गिरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर में बालरूप हनुमान जी का षोड्सोपचार पूजन अर्चन हुआ।

सह व्यवस्थापक प्रवीण नौटियाल की देखरेख में शृंगार हुआ। भजन कीर्तन के बाद महाआरती हुई। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। त्रिपौलिया हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन, रामबाग हनुमान मंदिर, मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, जगराम चौराहे स्थित हनुमान मंदिर, निंबार्क आश्रम, बरगद घाट मीरापुर स्थित हनुमान मंदिर एवं सिद्धपीठ ललिता धाम, दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर में बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें