फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा

विज्ञापन
Hangama in hospital after patient death - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सिविल लाइंस में घटना, डीएम-एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे परिजन
विज्ञापन

प्रयागराज। सिविल लाइंस में मरीज की मौत के बाद ताशकंद मार्ग स्थित शकुंतला हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ भी की। साथ ही डीएम व एसएसपी कार्यालय पर भी हंगामा किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
पिपरी, कौशाम्बी निवासी वेदप्रकाश सिंह(45) पांच दिन पहले सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसके बाद उसे शकुंतला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को वह उसे रेफर कराकर दूसरे अस्पताल ले जाने लगे। इससे पहले उसे दो इंजेक्शन लगाए गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजन वापस शकुंतला अस्पताल पहुंचे और लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगाें ने तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि कार्रवाई की मांग कर रहे परिजनों ने डीएम व एसएसपी कार्यालय पहुुंचकर भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों ने बहुत समझाया तब जाकर वह शांत हुए। मामले में सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें