फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हंडिया पॉलिटेक्निक के छात्र ने कमरे में लगाया फंदा, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Wed, 24 Jul 2024 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ओबरा सोनभद्र के रहने वाले लालबिहारी पासवान बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। उनकी तीन बेटियों में राजेश कुमार इकलौता बेटा था। राजेश हंडिया स्थित एक लाॅज में रहकर पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
राजेश कुमार पासवान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र राजेश कुमार (21) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका अंतिम पेपर था। लाॅज में रह रहे अन्य साथी सुबह परीक्षा देने चले गए लेकिन राजेश परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। दोस्तों के लाैटने पर घटना की जानकारी हुई। हंडिया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ओबरा सोनभद्र के रहने वाले लालबिहारी पासवान बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। उनकी तीन बेटियों में राजेश कुमार इकलौता बेटा था। राजेश हंडिया स्थित एक लाॅज में रहकर पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह उसकी इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की आखिरी परीक्षा थी।

साथ रह रहे अन्य साथी सुबह परीक्षा देने चले गए, लेकिन राजेश नहीं गया और अपने कमरे में ही लेटा रहा। परीक्षा देने के बाद साथी जब लॉज में वापस लौटे तो राजेश का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो राजेश का शव चादर के सहारे पंखे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बेटे की मौत की सूचना पाकर परिजन ओबरा से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि पिछले कई माह से राजेश नियमित कक्षाएं नहीं ले रहा था। इकलौते बेटे के इस कदम ने परिवार पर कहर ढा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है लेकिन आत्महत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा है कि पढ़ाई से परेशान होकर राजेश ने आत्महत्या की है। वहीं, थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें