फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडिया : हाथी से उतर कर हाकिमलाल ने हंडिया में चला दी साइकिल

Thu, 10 Mar 2022 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : जीत के बाद विक्ट्री साइन करते हंडिया के विधायक हाकिमलाल बिंद। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

हंडिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने साइकिल की सवारी कर ली। यहां से बसपा छोड़ दलबदल कर सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हाकिम लाल बिंद ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा गठबंधन की सहयोगी निषाद राज पार्टी के प्रशांत सिंह राहुल को पराजित किया।

विज्ञापन




पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी की वजह से चर्चा में रही हंडिया विदान सबा सीट पर भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व विधायक प्रशांत सिंह और विधायक हाकिम लाल बिंद के बीच कांटे का मुकाबला रहा। तीसरे चक्र की गिनती में इस सीट पर निषाद पार्टी के प्रशांत सपा के हाकिम से 572 मतों से आगे हो गए।



प्रशांत को 8783 और हाकिम को 8211 मत मिले। लेकिन चौथे चक्र की गिनती में हाकिम ने प्रशांत से एक वोट आगे होकर बढ़त बनाई। इस चक्र में निषाद पार्टी को 10,272 और सपा को 10273 मत मिले। इसके बाद कभी सपा तो कभी निषाद पार्टी के बीच मतों का उलटफेर सामने आने से रोमांचक मुकाबला बना रहा। अंतत: हाकिम की साइकिल ने रेस पकड़ ली और उन्होंने कांटे से मुकाबले में प्रशांत को पराजित कर दिया।

विज्ञापन

कड़ी टक्कर में प्रशांत सिंह पराजित
इस सीट के इतिहास पर नजर डालें तो 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार ने यहां से जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस के राजेंद्र त्रिपाठी को यहां से 1980 में जीत मिली थी। 1985 में जनता पार्टी के राकेश धर ने यहां पर अपनी जीत का खाता खोला था। इसके बाद कई बार जनता ने उन पर भरोसा जताया। 1991 में जनता दल के बृजभान यादव के सिर यहां पर जीत का सेहरा बंधा। फिर, 1993 में जोखू लाल यादव को इस सीट से जीत मिली। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था।




1996 में फिर से राकेश धर ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2002 में सपा के महेश नारायण सिंह को जीत मिली। लेकिन, 2007 में राकेश धर ने इस सीट पर फिर कब्जा जमाया लिया। 2012 में सपा के महेश नारायण सिंह ने फिर से राकेश धर से विधायक की कुर्सी छीन ली।




सीट पर सबसे ज्यादा वर्चस्व उम्मीदवार राकेश धर त्रिपाठी का रहा। राकेश धर पर विश्वास जताने वाली जनता ने उन्हें चार बार इस सीट से जीत दिलाई। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से बसपा के टिकट पर हाकिम लाल बिंद 72446 वोट पाकर विधायक बने थे। तब उन्होंने अपना दल (एस) की प्रमिला त्रिपाठी को हराया था।
विज्ञापन

विधायक की प्रोफाइल
सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले हाकिम लाल बिंद पहली बार 2017 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर हंडिया से विधायक चुने गए थे। हाकिम ने स्नानक तक शिक्षा प्राप्त की है। 2012 में सपा की सीट रही हंडिया को हाकिम ने ही छान कर बसपा को दिया था।



प्राथमिकताएं
हंडिया विधान सभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मेरी कोशिश होगी कि बिना किसी भेदभाव के हर गरीब, किसान के अधिकारों की रक्षा हो सके। सड़क, पुल के निर्माण कराए जाएंगे।- हाकिम लाल बिंद, नव निर्वाचित विधायक, सपा। 


जीत का अंतर- 3358 मत
हंडिया सीट

हाकिम लाल बिंद-          सपा  -    83384 मत
प्रशांत कुमार सिंह राहुल- निषाद पार्टी- 80026मत
नरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना त्रिपाठी- बसपा-  33672मत
रीना कुमारी बिंद-              कांग्रेस- 1428 मत


अन्य प्रत्याशी: अवनीश कुमार-1022, गुलाब चंद्र-4292, पवन कुमार तिवारी-1344, मदन चंद्र-1002, रविधर त्रिपाठी-430, राजबहादुर-1048, लाल साहब-1971, शशांक शेखर सिंह-635, नोटा-1954 । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें