फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला की हत्या में किसी करीबी का हाथ, पुलिस की जांच में मिले कई चौंकाने वाले साक्ष्य

Mon, 15 May 2023 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कलावती के पति धर्मपाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। बड़े बेटे आशीष व उसकी पत्नी के अलावा घर में छोटा बेटा मनीष है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सारा सामान अपनी जगह पर व्यवस्थित मिला।
विज्ञापन
investigation - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में घर के भीतर सराफा दुकान सचांलिका कलावती देवी(48) की हत्या में किसी करीबी के हाथ होने की आशंका है। दरअसल घटनाक्रम व घटनास्थल पर मिले साक्ष्य इसी ओर इशारा कर रहे हैं। जांच के दायरे में गांव ही एक परिचित व्यक्ति भी है। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुटी है।

कलावती के पति धर्मपाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। बड़े बेटे आशीष व उसकी पत्नी के अलावा घर में छोटा बेटा मनीष है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सारा सामान अपनी जगह पर व्यवस्थित मिला। घर में जबरन घुसने संबंधी भी कोई निशान या साक्ष्य नहीं मिला। कातिल को पता था कि घर में एक पिछला दरवाजा भी है जो खेत की तरफ खुलता है। ऐसे में वह आसानी से उस रास्ते से निकल जाएगा और यही वजह थी कि उसने ऐसा ही किया।

विज्ञापन


घटना के वक्त सामने का दरवाजा भीतर से बंद था जबकि पिछला दरवाजा खुला हुआ पाया गया। ऐसे में कत्ल में किसी करीबी का ही हाथ होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव का ही एक व्यक्ति भी शक के घेरे में है जो परिवार का परिचित है। पुलिस उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। उधर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें