बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हैजा अस्पताल के पास झोपड़पट्टी में हैंड ग्रेनेड मिला है। जांच में पता चला कि चंदन कुमार को प्रयागघाट रेलवे लाइन के बगल नाले की सफाई के दाैरान हैंड ग्रेनेड मिला था, जिसे वह अपने घर लाया है।
अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास बृहस्पतिवार शाम हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। नाला सफाई के दाैरान मिले हैंड ग्रेनेड को सफाईकर्मी उसे घर लेकर चला गया। सूचना पर जार्ज टाउन थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और आसपास के घरों को खाली कराकर ग्रेनेड को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हैजा अस्पताल के पास झोपड़पट्टी में हैंड ग्रेनेड मिला है। जांच में पता चला कि चंदन कुमार को प्रयागघाट रेलवे लाइन के बगल नाले की सफाई के दाैरान हैंड ग्रेनेड मिला था, जिसे वह अपने घर लाया है। ग्रेनेड पूरी तरह से जंग खाया हुआ था। यह ग्रेनेड लगभग दस वर्ष पुराना है। दस्ते ने ग्रेनेड को परेड ग्राउंड में गड्ढा खुदवाकर डिफ्यूज कर दिया।