कानपुर शताब्दी और श्रम शक्ति भी टॉप-10 में शामिल
बुंदेलखंड रूट की मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7.86 करोड़ रुपये की कमाई और छठे नंबर पर रही। कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ने 7.76 करोड़ रुपये कमाए और 86 हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। इसके बाद कालिंदी एक्सप्रेस 6.8 करोड़ रुपये और कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस 6.73 करोड़ रुपये बटोरकर क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर रहीं। शीर्ष 10 में आखिरी स्थान सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल को मिला, जिसने 90 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।