प्रयागराज। पीयूसीएल और स्वराज विद्यापीठ की ओर से शनिवार को स्वराज विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य वक्ता के रूप में रैमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता संदीप पांडेय शामिल हुए। उन्होंने आज का समय और मानवाधिकारों के अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय कानून के विषय पर अपने विचार साझा किए। साथ ही अपनी गजा यात्रा के दौरान आई परेशानियों के बारे में विस्तृत स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमास को आत्मरक्षा करने का अधिकार है, लेकिन हमास की ओर से की गई सात अक्तूबर की घटना पूरी तरह से अमानवीय थी।
कार्यक्रम के शुरुआत में पीयूसीएल पर्यावरण विंग के प्रमुख आनंद मालवीय ने जस्टिस रामभूषण मेहरोत्रा के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रो. त्रिपाठी ने दोनों पक्षों की ओर से शांति की अपील की। सभा का संचालन पीयूसीएल के सचिव मनीष सिन्हा ने किया। इस मौके पर विनय सिन्हा, गायत्री गांगुली, डॉ. पद्मा सिंह, डॉ. आरपी सिंह, प्रकाश मिश्रा, विनोद कुमार तिवारी, अविनाश मिश्रा, ऋश्वेश्वर उपाध्याय, नसीम अंसारी, राजनारायण, विभूति विक्रम सिंह, विश्वेश राजारत्नम, संध्या निवेदिता, दिनेश यादव और स्वाति गांगुली समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। संवाद