फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case : ASI सर्वे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष, मंगलवार को दाखिल हो सकती है याचिका

Mon, 24 Jul 2023 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Gyanvapi ASI Survey : मुस्लिम पक्षकारों के वकील अभी दिल्ली में ही है, लेकिन दाखिल होने वाली याचिका की तैयारी इलाहाबाद में शुरू हो गई है। हिंदू पक्षकार के वकील को अभी तक मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से कोई नोटिस नही दी गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी ज्ञानवापी सर्वे मामले की सुनवाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी एएसआई सर्वे के खिलाफ पहुंचे मुस्लिम पक्षकार अंजुमन इंतजामिया कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के समक्ष गुहार लगाने के लिए कहा है। एएसआई सर्वे पर 26 जुलाई तक रोक के दौरान मुस्लिम पक्षकार की ओर से मंगलवार को इलाहाबाद  हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल हो सकती है।

विज्ञापन



मुस्लिम पक्षकारों के वकील अभी दिल्ली में ही है, लेकिन दाखिल होने वाली याचिका की तैयारी इलाहाबाद में शुरू हो गई है। हिंदू पक्षकार के वकील को अभी तक मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से कोई नोटिस नही दी गई है, लेकिन हिंदू पक्ष के वकीलों ने भी मामले के विधिक बिंदुओं पर मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें