फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : धारावाहिक महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य पहुंचे प्रयागराज, रोटरी क्लब के कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Sun, 21 Sep 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोटरी इंटरनेशनल के अंतर्गत रोटरी इलाहाबाद एलीट द्वारा इंटर-सिटी कार्यक्रम “प्रभाव” का आयोजन जसवंत विला, बमरौली, प्रयागराज में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के रोटेरियन, पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
रोटरी क्लब के कार्यक्रम में हिस्सा लेते अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी इंटरनेशनल के अंतर्गत रोटरी इलाहाबाद एलीट द्वारा इंटर-सिटी कार्यक्रम “प्रभाव” का आयोजन जसवंत विला, बमरौली, प्रयागराज में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के रोटेरियन, पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिंदु सिंह, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निलेश कुमार अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह (टीवी धारावाहिक महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य) ने दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान से किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण व समाजसेवा में रोटरी की उपलब्धियों को रेखांकित किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोटेरियन्स को सम्मानित किया।

रोटरी इलाहाबाद एलीट की पहल “रोशनी” के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को साइकिलें वितरित की गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे इंटर-सिटी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अंत में अभिषेक वर्मा (इंटरसिटी चेयरमैन) और अपराजिता सेन (प्रेसिडेंट, रोटरी इलाहाबाद एलीट) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सामूहिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें