फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद पर केस दर्ज कराने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पूरामुफ्ती पुलिस ने की कार्रवाई, हट सकता है गनर
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के खिलाफ जेल में ले जाकर पिटाई का आरोप लगाने वाले जैद खालिद पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाबत बताया जा रहा है कि  आमजनमास में उसका भय व्याप्त होने और उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद इस बात की भी चर्चा है कि उसका गनर भी हटाया जा सकता है। 

विज्ञापन


बम्म्हरौली के पोंगहट पुल निवासी जैद खालिद पुत्र अब्दुल खालिद का नाम करीब ढाई साल पहले तब चर्चा में आया था जब उसने अतीक अहमद पर खुद को अगवा कर देवरिया जेल में ले जाने और पिटाई करने का आरोप लगाया था। लखनऊ के बिल्डर मोहित अग्रवाल की ओर से अतीक पर जेल में ले जाकर पिटाई करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के कुछ महीनों बाद ही जैद भी अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था। जैद कभी अतीक का करीबी था और उसके साथ हत्या के प्रयास के मामले में सहअभियुक्त भी रह चुका है।

विज्ञापन

Ateeq Ahmed
पिछले साल उसका और अतीक अहमद की बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया था। कथित तौर पर यह ऑडियो जेल में बंद अतीक और जैद के बीच फोन पर हुई बातचीत का हिस्सा बताया गया था। जिसमें दोनों के बीच किसी जमीन को लेकर भी बातचीत होती सुनाई पड़ी थी। तत्कालीन पुलिस अफसरों ने ऑडियो की जांच कराने की बात कही थी लेकिन वक्त बीतने के साथ ही मामला ठंडा पड़ गया था। गौरतलब है कि जैद अतीक अहमद के करीबी आबिद का दामाद भी है जिसे सरकारी गनर उपलब्ध कराए जाने का मामला हाल ही में बेहद चर्चा में रहा था। मौजूदा समय में जैद को भी सरकारी गनर मिला हुआ है। 

मालिक बोला- बेच दी है कार, बयान के लिए बुलाया गया
प्रयागराज। खुल्दाबाद के करबला में एक दिन पहले हादसा करने वाली कार से कारतूस मिलने के मामले में आरोपी चालक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। कार के पेपर से मिले नंबर पर संपर्क करने पर मालिक ने बताया कि उसने कार बेच दी है। लेकिन जब उससे आरसी अब तक ट्रांसफर न करने के बाबत सवाल पूछा गया तो वह जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे बयान के लिए बुलाया है।

उधर हादसे में घायल अल्तजा अश्फाक की हालत अब ठीक बताई जा रही है। उसके रिश्तेदार शाहगंज निवासी जकारिया ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात हुए हादसे में बुलेट सवार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला था। जांच के दौरान कार में दो कारतूस बरामद हुए थे। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मालिक आरसी ट्रांसफर संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाता है तो उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें