फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जीएसटी टीम का बेकरी फैक्टरी पर छापा, 21 लाख का लगाया जुर्माना

Sat, 30 Apr 2022 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विभाग के डिप्टी कमिश्नर हेमंत गौतम को सूचना मिली थी कि खागा, फतेहपुर स्थित बेकरी एवं नमकीन निर्माता द्वारा टैक्स चोरी की जा रही है। सूचना मिलने पर प्रयागराज से मौके पर छह टीम पहुंची। इस दौरान जीएसटी टीम ने बेकरी संचालक के आवास एवं चौडगरा स्थित फैक्टरी पर छापा मारा।
विज्ञापन
टैक्स रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी जीएसटी प्रयागराज की छह टीम ने शुक्रवार को खागा, फतेहपुर स्थित एक बेकरी पर छापा मारा। इस दौरान बेकरी संचालक द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक के करापवंचन का मामला सामने आया। विभागीय टीम ने इस दौरान मौके पर ही 21 लाख रुपये का जुर्माना बेकरी कारोबारी से जमा करवाया। साथ ही वहां तमाम कागजात आदि सीज कर लिए गए।

विज्ञापन



विभाग के डिप्टी कमिश्नर हेमंत गौतम को सूचना मिली थी कि खागा, फतेहपुर स्थित बेकरी एवं नमकीन निर्माता द्वारा टैक्स चोरी की जा रही है। सूचना मिलने पर प्रयागराज से मौके पर छह टीम पहुंची। इस दौरान जीएसटी टीम ने बेकरी संचालक के आवास एवं चौडगरा स्थित फैक्टरी पर छापा मारा। अचानक पड़े छापे से वहां हड़कंप मच गया। वहां तकरीबन छह घंटे तक अभिलेखों एवं फैक्ट्री की जांच की गई।


डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि टैक्स चोरी को देखते हुए संबंधित कारोबारी पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कहा कि प्रयागराज मंडल में अभी कई अन्य व्यापारियों को भी चिह्नित किया गया है। एडिशनल कमिश्नर एके सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर मोनू त्रिपाठी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में डीसी मुकेश कुमार सिंह, एसी जितेंद्र कुमार, भारत भूषण, आरएन वर्मा, डा. अवध कुमार, अजय कुमार, आरपी सरोज, करतार सिंह, युसूफ अली आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें