वस्तु एवं सेवा कर
- फोटो : iStock
सैनिटाइजर को जीएसटी से नहीं मिली है छूट
लीडर रोड स्थित सर्जिकल उत्पादों के विक्रेता अनूप जायसवाल बताते हैं कि मास्क पर पांच फीसदी, सैनिटाइजर पर 12-18 फीसदी, ऑक्सीमीटर पर 12 फीसदी जीएसटी है। चर्चा है कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने हैंड सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु के रूप में शामिल किया था। लेेकिन, फिर भी इसे जीएसटी से छूट नहीं मिली। संगीता मेडिकल जीरोरोड के सचेत गोयल ने बताया कि लॉकडाउन के पूर्व पहले सैनिटाइजर एक माह से चार से छह पीस ही बिकता था, लेकिन अब सुरक्षा की दृष्टि से रिक्शे वाले भी आकर इसे खरीद रहे हैं। अगर जीएसटी हटता है तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मित्तल केमिस्ट के लालू मित्तल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट होने के बाद ऑक्सीमीटर, इंफ्रा रेड थर्मामीटर आदि की मांग बढ़ी है। इसकी पूरी किट, जिसमें ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, मास्क थ्री प्लाई, स्टेराइल ग्लब्स, अश्वगंधा टेबलेट, गिलोय टेबलेट, सोडियमहाइपो क्लोराइड, लिमसीटेबलेट आदि उसमें शामिल है का दाम 5500 रुपये है। निश्चित ही अगर जीएसटी हटती है तो एक हजार रुपये के आसपास इस किट का दाम कम हो जाएगा।