फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी कम होने का दिखा असर, टीवी-फ्रिज के दाम हुए कम

Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
GST BILL
विज्ञापन
जीएसटी काउंसिल की 28 वीं बैठक में कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम करने का असर शहर के बाजार में दिखने लगा है। टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज आदि के दाम में 200 से 2500 हजार तक की कमी आई है। जीएसटी घटने के बाद कई नामी कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम में पांच से दस प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। इसका सीधा फायदा ग्राहक अब उठाने लगे हैं।
विज्ञापन


राजरूपपुर के राजीव श्रीवास्तव 25 जुलाई  को वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए सिविल लाइंस गए। उन्होंने एक वॉशिंग मशीन पसंद भी की। उसका दाम कम करवाने के लिए संबंधित दुकानदार से उन्होंने काफी मोलभाव किया। बात नहीं बनी तो वे लौट आए। अब 27 जुलाई को जीएसटी काउंसिल की बैठक में टीवी , फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि उत्पादों का स्लैब 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिए जाने की वजह से इन उत्पादों के दाम में 200 से दो हजार रुपये की गिरावट आ गई है। इसका फायदा राजीव ने भी लिया। उन्होंने जो वॉशिंग मशीन पूर्व में पसंद की थी, उसमें उन्हें स्वत: ही जीएसटी घटने से 1800 रुपये की छूट मिल गई। इलाहाबाद इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक जैन का कहना है कि 27 इंच तक वाले टीवी को 28 प्रतिशत वाले टैक्स स्लैब से हटाकर 18 प्रतिशत में किया गया है। उन्होंने बताया कि तमाम इलेक्ट्रानिक उत्पादों में दस प्रतिशत जीएसटी घटने से टीवी के दाम में पांच से आठ प्रतिशत कम हुए हैं। इसी तरह फ्रिज और वॉशिंग मशीन का स्लैब दस प्रतिशत घटने से निर्माता कंपनियों ने ही उसके दाम में अधिकतम आठ प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। काउंसिल की बैठक के बाद ही इन इलेक्ट्रानिक आइटम के दाम में कटौती हो गई है।
इनके दाम हुए कम
आइटम    पहले    कुल कमी
वॉशिंग मशीन    6500-30 हजार तक    500 से 2000 रुपये तक
27 इंच तक का टीवी    सात से 15 हजार    600 से 1200 तक
फ्रिज    दस हजार से 60 हजार तक    500 से 7500 रुपये तक
मिक्सी    1500 से पांच हजार तक    200 से 700 रुपये तक

सैनेटरी नैपकिन जीएसटी के दायरे से बाहर होने से उसके दाम में भी काफी कमी आई है। मेडिकल कारोबारी अनूप जायसवाल ने बताया कि इस समय 30 रुपये से 150 रुपये तक के पैड उपलब्ध हैं। इसमें 12 प्रतिशत टैक्स हटा है। इस तरह से तीन रुपये से 20 रुपये तक इसका दाम कम हुआ है।
विज्ञापन


जीएसटी के उच्च स्लैब में पहले 226 वस्तुएं थी, लेकिन अब भी 35 वस्तुए 28 प्रतिशत के ही स्लैब में है। इसमें एसी, डिजिटल कैमरा, सीमेंट, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, टायर, पान मसाला आदि प्रमुख रूप से शामिल है। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा का कहना है कि ऑटोमोबाइल पार्ट्स का जीएसटी स्लैब घटाने की मांग कई बार की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें