फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शहर की सड़कों पर फिर लौटेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की कवायद सफल रही तो शहर की सड़कों की हरे-भरे पेड़ों वाली पुरानी पहचान फिर लौटेगी। खास बात यह कि इस बार थीम पर आधारित पौधे रोपे जाएंगे। इसके तहत हर मार्ग पर एक ही तरह के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक समय महात्मा गांधी मार्ग समेत शहर की अन्य सड़कों पर पीपल, नीम, इमली के बड़े-बड़े पेड़ हुआ करते थे। इस वजह से प्रयागराज हरियाली वाले शहर के तौर पर भी जाना जाता रहा, लेकिन सड़क चौड़ीकरण की जद में आने से हजारों पेड़ कट गए। अब इन्हें फिर से हरा-भरा करने की योजना बनाई गई है।
शहर में कुल 42 सड़कें चिह्नित की गई हैं, जिन पर पौधे लगाए जाएंगे। इन्हें ट्री गार्ड से कवर भी किया जाएगा। इस पर कुल 3.15 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर पौधरोपण कराया जाएगा। इसके अलावा भीतर की कई गलियों में भी पौधरोपण कराने का निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि जल्द ही पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन


महाकुंभ से पहले सुंदरीकरण के साथ रोशन होंगे 15 पार्क
महाकुंभ से पहले शहर के 15 प्रमुख पार्कों का सुंदरीकरण होगा। इसके साथ ही ये रोशन भी होंगे। इन पार्कों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इनमें मेंहदौरी स्थित प्रभावती पार्क, तेलियरगंज में आंबेडकर पार्क, अशोक नगर में तुलसी एवं पत्रकारपुरम पार्क, सिविल लाइंस में गायत्री पार्क, नैनी स्थित एडीए कॉलोनी पार्क आदि प्रमुख पार्क शामिल हैं। इन पार्कों में लैंप पोस्ट एवं फसाड लाइट लगाई जाएंगी। नगर निगम के प्रकाश मार्ग विभाग के प्रभारी आरके लाल ने बताया कि पार्कों में सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें