फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के मुंडेरा मंडी निवासी मिथुन कुमार (33) की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मंगलवार सुबह घर से यमुना नदी में मछली पकड़ने गए थे। बुधवार शाम नीवा घाट पर युवक का शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

मिथुन मजदूरी कर जीवन यापन करता था। उसके परिवार में पत्नी रानी के अलावा एक बेटा व दो बेटी हैं। मिथुन के भाई मुकेश ने बताया कि देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। पता चला उसे अंतिम बार यमुना नदी में मछली पकड़ते हुए देखा गया था। रात हो चुकी थी, इसलिए नदी में उसे नहीं खोजा जा सका। बुधवार की सुबह नीवा घाट पर उसका शव उतराता हुआ मिला। इसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें