फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश में चौपट हो गई हरी सब्जियों की खेती

Mon, 06 Jul 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01 कौड़िहार सब्जी मंडी का दृश्य
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश में हरी सब्जी की खेती चौपट हो गई। इससे रविवार को कौड़िहार बाजार में जरूरतमंद लोगों को पैसे देने के बावजूद उन्हें अच्छी सब्जियां नहीं मिल सकीं। जरूरतमंद लोगों को जायका बदलने के लिए और कीमतों चुकानी पड़ी। माध्यम तथा गरीब वर्गीय लोगों के सामने सब्जियों की बढ़ती कीमत आगे की राह असर नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

किसान उदय प्रताप, शिवराम मौर्य, रोहित मौर्य ने बताया कि बीते दिनों मामूली बारिश के बाद प्रचंड धूप से हरी सब्जी की खेती बर्बाद हो गई। खास तौर से पत्तेदार सब्जियों पर मौसम का कुप्रभाव पड़ा है। गंगा पार की हथिगहां सब्जी मंडी में रविवार को हरी सब्जियों का टोटा रहा। उत्पादन में कमी आने से सब्जियों के भाव में तेजी आई है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बाजार में नई सब्जियों के आने तक भाव में उछाल बना रहेगा।
विज्ञापन

बाजार में सब्जी के भाव इस तरह
सब्जियां पहले अब
करेला20-50 प्रति किलो
भिंडी-1530
तरोई30-40
नेनुआ-10-30
कद्दू2040
परवल30-60
टिंडो- 4060
पालक-2060
बैगन-3050
लौकी10-30 नग

हरी सब्जियों के भाव में उछाल आने के साथ प्याज, अदरक और लहसुन की भी कीमत बढ़ी है
अदरक80200-240
प्याज2030-40
लहसुन-100180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें