फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: दादी की हत्या के बाद पोते ने भी फांसी लगाकर दी जान, कमरे से मिला नौ पन्नों का सुसाइड नोट

Tue, 19 Apr 2022 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दादी और पोते का शव एक कमरे में मिला है। बताया जा रहा है कि पोते ने दादी की हत्या कर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
फूलपुर के ढोकरी गांव में दादी-पोते ही मौत के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करते एसएसपी अजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में दादी और पोते का शव एक कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। अरविंद कुमार (40) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि दादी ललिता देवी (80) मृत पड़ी मिली। कमरे में नौ पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। अरविंद के गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अरविंद ने ससुराल वालों से परेशान होने की बात लिखी है।

कुल नौ पन्नों के सुसाइड नोट में सात लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। ऐसी आशंका है कि दादी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारने के बाद अरविंद ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रयागराज में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला
प्रयागराज में रहस्यमय ढंग से मौत का सिलसिल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नवाबगंज के खागलपुर गांव में इसी तरह की घटना हुई थी। गृहस्वामी राहुल तिवारी का शव फंदे से लटकता मिला था जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटियों के क्षत विक्षत शव बस्तर पर पड़े मिले थे। मां और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। यहां भी सुसाइड नोट मिला था, जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। इसी तरह की घटना फूलपुर के ढोकरी में भी हुई। 

Trending Videos
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएसपी

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि अरविंद ने दादी को मारने के बाद खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद की ली जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें