फोटो कैप्शन: मांडा के चिलबिला बाजार में नाना व नातिन की मौत पर गमजदा परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
नातिन की मौत का गम नाना सहन नहीं कर सके और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चिलबिला बाजार में नाना-नातिन की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
चिलबिला बाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद केशरी (60) की नातिन वैष्णवी (14) की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब एक बजे परिजन शव लेकर घर पहुंचे। नातिन की मौत की खबर मिलते ही नाना राजेंद्र प्रसाद केशरी उर्फ बुद्धू सदमे में आ गए। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मांडा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बीपी लो बताते हुए शहर रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी भी सांसें थम गईं।