फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : कौशाम्बी में दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगी राज्यपाल, कड़ाधाम में टेकेंगी माथा

Wed, 20 Dec 2023 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दौरे के पहले दिन वह कड़ा स्थित मां शीतला धाम में दर्शन व पूजन करेंगी। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को कड़ा के ही थुलगुला में आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लेंगी। यहां पर महिलाओं से मिलकर बातचीत करेंगी और उन्हें पोषण किट प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आ रहीं हैं। पहले दिन वह कड़ा स्थित शक्तिपीठ माता शीतला के धाम में दर्शन करेंगी। इसके बाद दूसरे दिन भ्रमण करेंगी। राज्यपाल के कौशाम्बी दौरे की सूचना तो पहले ही थी, लेकिन दिन निर्धारित नहीं था, जो अब निर्धारित हो गया है। एडीएम अरुण कुमार गोंड ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कौशाम्बी आ रहीं हैं।

विज्ञापन


दौरे के पहले दिन वह कड़ा स्थित मां शीतला धाम में दर्शन व पूजन करेंगी। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को कड़ा के ही थुलगुला में आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लेंगी। यहां पर महिलाओं से मिलकर बातचीत करेंगी और उन्हें पोषण किट प्रदान करेंगी। यहीं पर क्षय रोगियों को भी पोषण किट देंगी। इसके अलावा राज्यपाल जिला जेल में बंद महिलाओं से मुलाकात करेंगी।

थुलगुला में खामियों को खोजती रहीं अफसरों की टीमें

कड़ा ब्लॉक के थुलगुला में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि चमकाए जा रहे हैं। सफाईकर्मियों की टीमें लगाकर गांव की गलियों को साफ-सुथरा किया जा रहा है। जिन बदहाल सड़कों की तरफ अधिकारी देखते नहीं थे, उनकी भी अब मरम्मत हो रही है। मंगलवार को सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, बीडीओ विजय शंकर तिवारी, डीपीओ सुरेश गुप्ता, सीडीपीओ मनोज वर्मा, बीईओ सुनील सिंह आदि ने गांव का निरीक्षण किया। वहां पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया और मातहतों को दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें