फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक निर्णय से पीछे नहीं हटेगी सरकार

Wed, 28 Feb 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को आयोजित युवा सम्मेलन में नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें दृढ इच्छाशक्ति और साहसिक फैसले वाली हैं। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, भूमाफियाओं के खिलाफ सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने युवाओं से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने चुनाव में युवाओं की भूमिका बताते हुए बूथ तक लोगों को ले जाने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस और सपा की सरकार में भ्रष्टाचार तथा भाई-भतीजावाद को बढ़ावा मिलने का आरोप लगाया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के नाम पर लोगों के बीच जाने की अपील की। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या, सुबोध सिंह आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन दीपक पटेल ने किया।

शाम को यहां पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ.सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शहर पश्चिमी में हुई सभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के नाम पर वोट मांगे। राजरूपपुर पुलिस चौकी से जागृति चौराहा होते हुए चकिया तक पदयात्रा भी निकाली। इस दौरान रामलोचन साहू, पवन श्रीवास्तव, रीता सिंह,, राकेश जैन आदि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शहर पश्चिमी के कादिल पुर, बिरला मकनपुर, नुमाया, राजरूपपुर  आदि मोहल्लों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें