प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए धरना आज
डीएलएड-बीटीसी का प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षितों को नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार है। इस मसले पर प्रतियोगी छात्र सोमवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी छात्र नेता रजत सिंह का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने में कुछ माह शेष रह गए हैं। अगर विज्ञापन जारी होने में देरी हुई तो अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
शिक्षक भर्ती का रिजल्ट आज देने की तैयारी
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किए जाने की तैयारी है। लिखित परीक्षा का परिणाम पहले 12 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन तकनीकी कारणों से रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका। अब 15 नवंबर को रिजल्ट जारी करने की तैयारी है।