प्रतियोगी विज्ञापन जारी करने की कर रहे हैं मांग
प्रतियोगी छात्र एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन जारी करने के लिए आयोग में कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन आयोग नया विज्ञापन तभी जारी करेगा, जब अर्हता के बारे में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी यह मांग भी कर रहे हैं कि विज्ञापन वर्ष 2018 में जो पद खाली रह गए हैं, उनका अधियाचन भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाए, ताकि पदों की संख्या के साथ अभ्यर्थियों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयन के अवसर भी बढ़ सकें।