करीबियों के जरिए गैरकानूनी धंधे संचालित करता है उस्मान छर्रा
मंझनपुर (कौशाम्बी)। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस और एसटीएफ को प्रयागराज के बम्हरौली निवासी उस्मान छर्रा के बाबत अहम जानकारी मिली है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से वह फरार है। पुलिस ने उसकी कुंडली खंगाली तो मालूम चला कि वह अतीक गैंग के लिए काम करता था।
चर्चा रही कि उस्मान छर्रा का कौशाम्बी के कोखराज, करारी, महेवाघाट कोतवाली इलाके के कई गांव में अच्छा खासा संपर्क था। वह यहां अपने करीबियों के जरिए माफिया के गैरकानूनी धंधे संचालित करता था। अवैध सम्पत्ति व रंगदारी वसूलने की भी चर्चा रही। एसटीएफ की निगाह उस्मान छर्रा की गिरफ्तारी पर है।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: बरेली जेल में अशरफ से नौ लोगों ने कई बार की थी मुलाकात, सद्दाम की प्रेमिका भी लिस्ट में
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उस्मान की गिरफ्तारी के बाद कई अहम राज भी सामने आ सकते हैं। वहीं, चर्चा है कि माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि से भी उस्मान छर्रा के करीबी सम्बंध हैं। वह मंझनपुर इलाके में ही मौजूद रहकर गतिविधियों पर नजर रख रहा है। मंगलवार को वह सफेद रंग की अपाचे बाइक पर काले रंग का हेलमेट लगाए दिखा था।
यह भी पढ़ें: Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन