फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट : बुधवार को होगी गोरखपुर की आखिरी उड़ान, फिर लग जाएगा पूर्ण विराम

Mon, 10 Apr 2023 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीन वर्ष पहले प्रयागराज-गोरखपुर का संचालन बुुधवार 12 अप्रैल से नहीं होगा। मंगलवार 11 अप्रैल को यह विमान यहां से आखिरी बार गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद यह उड़ान शुरू होगी या नहीं उसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन वर्ष पहले प्रयागराज-गोरखपुर का संचालन बुुधवार 12 अप्रैल से नहीं होगा। मंगलवार 11 अप्रैल को यह विमान यहां से आखिरी बार गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद यह उड़ान शुरू होगी या नहीं उसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि एयरपोर्ट सलाहकार समिति की ओर से उड्डयन मंत्रालय से संपर्क साध कर इस उड़ान को बंद न करने की गुजारिश जरूर की गई है।

प्रयागराज से गोरखपुर के लिए उड़ान बंद करने की वजह यात्रियों की कम संख्या बताई जा रही है। दरअसल यह विमान दोनों ही ओर से दोपहर में संचालित होता है, जबकि यात्रियों की डिमांड थी कि इसका संचालन सुबह के समय हो, ताकि दिन में अपने काम आदि निपटाकर शाम तक उसी विमान से वापस लौटा जा सके। मार्च 2023 के आंकड़े पर गौर करें तो प्रयागराज-गोरखपुर उड़ान की औसतन हर रोज 75 फीसदी सीटें खाली रहीं।

विज्ञापन


पिछले माह इस विमान का दोनों ओर से 28-28 बार आवागमन हुआ। इस अवधि में कुल 1038 यात्रियों का आगमन-प्रस्थान हुआ। एटीआर श्रेणी के इस विमान में कुल 72 सीटें हैं। इस हिसाब से दोनों ओर से कुल 4032 सीट में से 2994 सीट खाली रही। इस बारे में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि उड़ान बंद न हो इसके लिए बात की गई है। प्रयास किया जाएगा कि इस विमान के आगमन-प्रस्थान का समय बदला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें