ईडीएफसी विशेष रूप से माल एवं वस्तुओं के परिवहन के लिए ही बनाया गया है। यह पूरा ट्रैक लुधियाना से होकर पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक है। वर्तमान में इस रूट पर बुलंदशहर के खुर्जा से कौशाम्बी के सुजातपुर तक मालगाड़ियों की आवाजाही हो रही है।
प्रयागराज से चुनार के बीच यात्री ट्रेनें अब जहां तहां नहीं फंसेंगी। यहां ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के तहत बने रेलमार्ग पर इसी माह मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक यात्री ट्रेनों का संचालन पहले के मुकाबले ज्यादा सुगम हो जाएगा। खास बात यह है कि इस रूट पर चलने वाली 70 फीसदी मालगाड़ियां ईडीएफसी में शिफ्ट कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
ईडीएफसी विशेष रूप से माल एवं वस्तुओं के परिवहन के लिए ही बनाया गया है। यह पूरा ट्रैक लुधियाना से होकर पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक है। वर्तमान में इस रूट पर बुलंदशहर के खुर्जा से कौशाम्बी के सुजातपुर तक मालगाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इसी कड़ी में अब प्रयागराज के न्यू छिवकी से न्यू चुनार तक 117.5 किमी रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही इसी माह शुरू हो जाएगी। इसके लिए चुनार रेलवे स्टेशन से फ्रेट कॉरीडोर को जोड़ने के यार्ड रिमॉडलिंग का भी काम पूरा हो गया है।
बता दें कि पिछले माह ही संगम नगरी से गुजर रहे ईडीएफसी के न्यू छिवकी-न्यू चुनार के बीच मालगाड़ी चलाकर उसका ट्रायल लिया गया था। ईडीएफसी भाऊपुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि प्रयागराज छिवकी स्टेशन से न्यू चुनार स्टेशन तक इसी माह फ्रेट कॉरीडोर पर मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। निश्चित ही इससे प्रयागराज - दीनदयाल खंड में चलने वाली ट्रेनों के समय पालनता में सुधार होगा साथ ही संरक्षा का स्तर और बेहतर होगा।