प्रयागराज। पूर्वी समर्पित मालवाहन गलियारे (ईडीएफसी) के अत्याधुनिक ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) के निरीक्षण के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि पारंपरिक रेल पटरियों से मालगाड़ियों का परिचालन अब पूरी तरह डीएफसी ट्रैक पर स्थानांतरित हो गया है।
इस बड़ी उपलब्धि का जायजा लेने के लिए अपर उप-नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक प्रवीर पांडेय प्रयागराज स्थित कंट्रोल सेंटर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मालगाड़ियों के पूरी तरह से डीएफसी पर शिफ्ट होने का सबसे बड़ा लाभ यात्री ट्रेनों को मिला है, क्योंकि मुख्य रेल लाइन अब भारी माल ढुलाई के दबाव से मुक्त हो गई हैं।
उन्होंने न्यू जिवनाथपुर कनेक्टिविटी और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के साथ इसके तालमेल की समीक्षा भी की। इस अवसर पर तेग सिंह, विवेक कुमार भास्कर, मनु प्रकाश दुबे, संजीव गुप्ता, एबी सरन समेत रेलवे और ऑडिट विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो