फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नौ माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद फील्ड ड्यूटी के लिए तैयार 979 आरक्षी

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में दीक्षांत परेड कीसलामी लेते पुलिस आयुक्तजोगेंद्र कुमार। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
नौ माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद रविवार को 979 रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड (पीओपी) में दमखम दिखाया। पुलिस लाइन और चौथी वाहिनी पीएसी मैदान में आयोजित समारोह के बाद ये जवान फील्ड ड्यूटी के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में वर्ष-25 बैच के 385 और चौथी वाहिनी पीएसी में 594 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान आईजी पीएसी प्रीतिंदर सिंह और पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने परेड की सलामी ली।

21 जुलाई से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चले प्रशिक्षण में जवानों को शारीरिक दक्षता, परेड, हथियार संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के गुर सिखाए गए। अब इन्हें थानों में तैनात कर व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने की अपील की। कहा कि पुलिस सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण का संबोधन भी शामिल रहा।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें