फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दिल्ली-हावड़ा रूट से कम हो जाएंगी 70 फीसदी गुड्स ट्रेन, जल्द ही नए रेलखंड पर शुरू हो जाएगा संचालन

Fri, 16 Dec 2022 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंजाब के लुधियाना से पश्चिमी बंगाल के दानकुनी तक कुल 1856 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न डीएफसी का निर्माण चल रहा है। वर्तमान समय यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा से लेकर कौशाम्बी के सुजातपुर और इरादतगंज-न्यू प्रयागराज छिवकी से न्यू चुनार तक ईडीएफसी के इस रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस कुछ दिन का इंतजार करनेे की और जरूरत है। इसके बाद नए वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेटेड कॉरिडोर (ईडीएफसी) के न्यू छिवकी से सुजातपुर तक मालगाड़ी संचालन शुरू हो जाएगा। यह रेलखंड अब तकरीबन तैयार है। इसका अब डीएफसी अफसरों ने परीक्षण शुरू कर दिया है। इसके चालू हो जाने  के बाद न्यू चुनार से न्यू खुर्जा तक  मालगाड़ियां कम समय में फ्रेट कॉरिडोर के रास्ते माल की आवाजाही कर सकेंगी। साथ ही दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली 70 फीसदी मालगाड़ियां भी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन



दरअसल, पंजाब के लुधियाना से पश्चिमी बंगाल के दानकुनी तक कुल 1856 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न डीएफसी का निर्माण चल रहा है। वर्तमान समय यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा से लेकर कौशाम्बी के सुजातपुर और इरादतगंज-न्यू प्रयागराज छिवकी से न्यू चुनार तक ईडीएफसी के इस रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इसी कड़ी में अब इस रूट के इरादतगंज से सुजातपुर तक गुड्स ट्रेन की आवाजाही शुरू करने की तैयारी रेलवे ने की है। क्योंकि ईडीएफसी ने इस रूट को भी अब तैयार कर लिया है। यहां सिगनलिंग, ओएचई आदि के परीक्षण का ही काम शेष रह गया है। 


यह काम पूरा होते ही न्यू खुर्जा से न्यू चुनार तक फ्रेट कॉरीडोर पर मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। वर्तमान समय प्रयागराज मंडल के दादरी, खुर्जा, कानपुर, प्रयागराज, चुनार रूट पर 200 मालगाड़ियों की आवाजाही होती है। पूर्ण रूप से फ्रेट कॉरीडोर शुरू हो जाने के बाद संबंधित रूट की 70 फीसदी मालगाड़ियां यहां शिफ्ट कर दी जाएंगी। इस बारे में  ईडीएफसी के महाप्रबंधक (पूर्व) ओम प्रकाश ने बताया कि सुजातपुर से न्यू छिवकी के बीच इस माह के आखिर तक मालगाड़ी संचालन की उम्मीद है। दिसंबर नहीं तो जनवरी तक हर हाल में संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें