मिश्रा बांध के जारी बाजार में गोल्डी हत्याकांड का निकला गया कैंडल मार्च
कौंधियारा थाना क्षेत्र के चर्चित गोल्डी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए रविवार जारी बाजार में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।
विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा काशी प्रांत के मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि गोल्डी की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समाज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और यह कैंडल मार्च केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि न्याय की मांग को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास है।