भट्ठे के मजदूरों पर केंद्रित हुई जांच
उनके डीएनए सैंपल का मिलान मौके से लिए गए डीएनए सैंपल से नहीं हो पाया है। खुलासे की तमाम कवायदें फेल होने के बाद पुलिस की जांच एक बार फिर घटनास्थल के ठीक पीछे स्थित भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों पर केंद्रित हो गई है। पुलिस ने इनमें से चार मजदूरों का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा है। उधर मामले में सबसे पहले जेल भेजे गए पड़ोसी युवक के डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। सूत्रों का कहना है कि उसकेसैंपल का मिलान घटनास्थल पर मिले सैंपल से नहीं हो सका है। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
घटना वाली रात 10 थे मौजूद, चार संदिग्ध
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतकों के घर के ठीक पीछे स्थित भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के मजदूर काम करते हैं। इनमें से 10 घटना वाली रात भट्ठे पर बनीं अपनी झोपड़ियों में मौजूद थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ की लेकिन इनमें से चार की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। वह बार-बार अपना बयान भी बदल रहे थे। इसके बाद ही उनका डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया।